प्रिय पाठक! एक बार फिर से स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इस आर्टिकल में हम पढेंगे कि खरीफ फसल किसे कहते हैं और साथ ही हम यह भी जानेंगे कि खरीफ की फ़सल कौन-सी है?
जैसा की आप जानते हैं कि मौसमी वातावरण के अनुसार भारत में तीन प्रकार के फसलों की खेती होती है, जिसमे से एक खरीफ फसल किसे कहते हैं। इससे पहले हम फ़सल के दो अन्य प्रकार रबी की फ़सल और जायद की फ़सल के बारे में पढ़ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि खरीफ फसल किसे कहते हैं-
खरीफ फसल किसे कहते हैं?
खरीफ की फ़सल मुख्यतः उस फ़सल को कहते हैं जो जून-जुलाई के महीने में बोई और अक्टूबर-नवम्बर के महीने में काटी जाती है। इसे मानसूनी फ़सल भी कहा जाता है क्योंकि इसकी बुआई मानसून से समय होती है। इस फ़सल की बुआई के समय अधिक तापमान तथा कटाई के समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।
खरीफ की फ़सल
खरीफ की फ़सल को उगाने में लम्बी समय (अवधि) की आवश्यकता होती है तथा ऐसी फसलो को उगाने के लिए वातावरण का तापमान तथा आर्द्रता वाले मौसम का अनुकूल होना बहुत ही ज़रूरी होता है इस प्रकार की फसलों को खरीब की फ़सल कहते है।
इस फसलों की बुवाई जून से जुलाई तक के बीच में की जाती है और ये फसलें सितम्बर से अक्टूबर माह के अंदर पककर कटाई के लिये तैयार हो जाती हैं।
खरीफ की फ़सल कौन-सी है?
खरीफ की फ़सल में बहुत-सी फसलें होती हैं, लेकिन धान को खरीफ की मुख्य फ़सल माना जाता है। नीचे कुछ खरीफ की फ़सलों के नाम दिए गए हैं।
- धान की फसल
- मक्का की फसल
- ज्वार की फसल
- बाजरा की फसल
- सन की फसल
- कपास की फसल
- तम्बाकू की फसल
- चना की फसल
- मटर की फसल
- उडद की फसल
- तुअर की फसल
- कुल्थी की फसल
- जूट की फसल
- मूँग की फसल
- मूँगफली की फसल
- गन्ना की फसल
- सोयाबीन की फसल
यह भी पढ़ें- फसल किसे कहते हैं?
आप पढ़ रहे हैं- खरीफ फसल किसे कहते हैं
यह भी पढ़ें- रबी की फसल किसे कहते हैं?
खरीफ की फ़सल किस ऋतु में उगाई जाती है? अथवा खरीफ की फ़सल कब बोई जाती है?
खरीफ की फ़सल वर्षा ऋतु के आरम्भ (जून-जुलाई) में उगाई जाती है।
लेख के बारे में-
इस आर्टिकल में आपने पढ़ा कि खरीफ फसल किसे कहते हैं और साथ ही आपने यह भी जाना की खरीफ की फ़सल कौन-सी है? हमे उम्मीद है कि आप जो जानकारी ढूढ़ रहे हैं वह आपको अवश्य मिली होगी।
the eNotes रिसर्च के बाद जानकारी उपलब्ध कराता है, इस बीच अगर कोई पॉइंट छुट गया हो, या फिर आप-आप कोई अन्य प्रश्न का उत्तर ढूढ़ रहें है तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएँ अथवा हमें [email protected] पर मेल करें। खेती-बाड़ी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढने के लिए the eNotes को टेलीग्राम पर फॉलो करें।