गति किसे कहते हैं? गति की परिभाषा और गति के प्रकार

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इस आर्टिकल में हम पढेंगे कि गति किसे कहते हैं? और साथ ही हम गति की परिभाषा और गति के प्रकार  के बारे में पढेंगे।

गति किसे कहते हैं (Motion in Hindi)

जब कोई वस्तु अन्य वस्तुओं की तुलना में समय के सापेक्ष में स्थान परिवर्तन करती है, तो वस्तु के इसी अवस्था को गति (Motion) कहा जाता है। समय के सापेक्ष यदि वस्तु की स्थिति में कोई परिवर्तन ना हो तो वस्तु विराम अवस्था में होती है और यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो तो वस्तु गतिशील अवस्था में होती है।

चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिये एक चिड़िया पेड़ पर बैठी है, चिड़िया जब तक बैठी रहेगी तबतक उसका विराम अवस्था रहेगा लेकिन जैसे ही चिड़िया पेड़ से उडी वह गतिशील अवस्था में आ जाएगी।

गति की परिभाषा (Motion) –

वस्तु की स्थिति में परिवर्तन गति कहलाती है। अर्थात जब कोई वस्तु अपने चारो और कि वस्तुओं की अपेक्षा अपनी स्थिति बदलती रहती है तो वस्तु की बदली हुई स्थिति को गति कहते है। जैसे-चलता हुआ आदमी, गतिमान वाहन, बहती हुई नदी आदि।

आप पढ़ रहें हैं-गति किसे कहते हैं?
यह भी पढ़ें-विज्ञान किसे कहते हैं? परिभाषा और प्रकार

गति किसे कहते हैं


How many types of motion (गति के प्रकार)

गतिशील वस्तुओं की गति अनेक प्रकार की होती है। जैसे-सरल रेखीय गति, वृतीय गति, घूर्णन गति, आवर्ती गति, दोलन / कम्पन गति।

सरल रेखीय गति (Linear Motion) –

जब कोई वस्तु सरल रेखा में गति करती है तो उसकी गति सर रेखीय गति कहलाती है। जैसे सड़क पर दौड़ते वाहनों की गति, दौड़ते खिलाड़ी की गति आदि सरल रेखीय गति के उदाहरण है।

वृतीय गति (Circular Motion) –

जब कोई वस्तु किसी निश्चित बिन्दु के चारों ओर एक निश्चित दूरी पर वृत्ताकार मार्ग पर चक्कर लगाती है तो उसकी गति वृत्तीय गति कहलाती है। जैसे सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति, घड़ी की सुइयों की गति, कोल्हू चलाते हुये बैल की गति आदि वृत्तीय गति के उदाहरण हैं।

घूर्णन गति (Rotational Motion) –

जब कोई वस्तु अपनी धुरी या अक्ष के चारों ओर घूमते है तो उसकी गति घूर्णन गति कहलाती है। जैसे बर्तन बनाने वाले कुम्हार के चाक की गति, घूमती फिरकी की गति, घिरनी की गति आदि घूर्णन गति के उदाहरण हैं।

आवर्ती गति  (Recurring Speed) –

जब कोई गति करती हुई वस्तु एक निश्चित समय के बाद अपनी गति को दोहराती है तो उसकी गति आवर्ती गति कहलाती है। जैसे-सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, घड़ी की सुइयों की गति आदि आवर्ती गति के उदाहरण हैं।

दोलन / कम्पन गति (Oscillatory Motion) –

जब कोई वस्तु अपनी मध्य स्थिति के दोनों ओर सरल रेखा में गति करता है तो उसकी गति दोलन / कम्पन गति कहलाती है।  जैसे झूले में झूलते बच्चे की गति, दीवार घड़ी के पेण्डुलम की गति आदि दोलन गति के उदाहरण हैं।

आप पढ़ रहें हैं-गति किसे कहते हैं?
यह भी पढ़ें-विज्ञान किसे कहते हैं? परिभाषा और प्रकार


निष्कर्ष-

इस लेख में आपने जाना कि गति किसे कहते हैं? और साथ ही आपने गति की परिभाषा और गति के प्रकार  के बारे में जाना है। हमे उम्म्मीद है कि यह लेख गति किसे कहते हैं आपने लिए ज़रूर फायदेमंद रही होगी। इसमें अगर आपको कोई टॉपिक समझ नहीं आया हो तो हमें कमेंट करे। अथवा हमें [email protected] पर मेल करें।

3 thoughts on “गति किसे कहते हैं? गति की परिभाषा और गति के प्रकार”

Leave a Comment