तत्सम और तद्भव शब्द
जैसा की आप जानते हैं कि हिन्दी व्याकरण में हम शब्दों का वर्गीकरण पढ़ रहे थे और इसी के अंतर्गत आज इस पोस्ट में हम तत्सम और तद्भव शब्द पढेंगे और जानेंगे कि तत्सम शब्द किसे कहते हैं? और तद्भव शब्द किसे कहते हैं? और साथ ही तत्सम तद्भव शब्द लिस्ट भी देखेंगे।
तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में प्रयोग किये जाते हैं, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
अर्थात-ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा में हुई किन्तु बिना किसी परिवर्तन के वे हिन्दी भाषा के प्रयोग में आने लगे, ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे-दुग्ध, पुष्प, दही, आम्र, दीप, पौष, रात्रि, कपूत आदि।
तद्भव शब्द किसे कहते हैं?
संस्कृत भाषा के वे शब्द जो प्राकृत, अपभ्रंश आदि से विकृत होकर हिन्दी भाषा में आ गए, तद्भव शब्द कहलाते हैं।
दुसरे शब्दों में इसे यह भी कह सकते हैं कि ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति तो संस्कृत भाषा से हुई थी लेकिन उनका रूप बदलकर हिन्दी में-में प्रयोग किये जाते है, तद्भव शब्द कहलाते हैं। दूध, फूल, दही, आम आदि
तत्सम तद्भव शब्द लिस्ट
तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
---|---|
अग्नि | आग |
कर्ण | कान |
रात्रि | रात |
अन्ध | अँधा |
अश्रु | आँसू |
निद्रा | नींद |
अर्द्ध | आधा |
धैर्य | धीरज |
जिह्वा | जीभ |
तिक्त | तीता |
आश्रय | आसरा |
ज्येष्ठ | जेठ |
सुभाग | सुहाग |
शुष्क | सुखा |
दधि | दही |
दुग्ध | दूध |
पद | पैर |
श्रावण | सावन |
चैत्र | चैत |
अज्ञान | अजान |
तैल | तेल |
घृत | घी |
अंगरक्षक | अंगरखा |
बट | बड़ |
क्षार | खार |
पीत | पीला |
भाद्र | भादो |
आश्विन | आसिन |
अक्षि | आँख |
शय्या | सेज |
उलूक | उल्लू |
अद्य | आज |
परखः | परसों |
धान्य | धान |
ओष्ठ | ओठ |
दन्त | दांत |
उष्ट्र | ऊँट |
इक्षु | ईंख, ऊंख |
पौष | पूस |
कुपुत्र | कपूत |
पौत्र | पोता |
चन्द्र | चाँद |
सूर्य | सूरज |
चंचु | चोंच |
घटिका | घडी |
कपाट | किवाड़ |
आश्रय | आसरा |
श्वसुर | ससुर |
अशीति | अस्सी |
कार्तिक | कातिक |
प्रहरी | पहरुआ |
कुष्ठ | कोढ़ |
गर्भिणी | गाभिनी |
स्तन | थन |
स्वर्णकार | सुनार |
दण्ड | डंडा |
झटिति | झट |
ज्येष्ठ | जेठ |
गदर्भ | गधा, गदहा |
हस्त | हाथ |
कूप | कुआँ |
फाल्गुन | फागुन |
वानर | बन्दर |
स्वजन | सज्जन |
त्वरित | तुरंत |
मित्र | मीत |
मृत्यु | मौत |
अग्रहायण | अगहन |
पौत्री | पोती |
नव्य | नया |
पुराण | पुराना |
चित्रकार | चितेरा |
काण | कान |
पश्चाताप | पछतावा |
शिर | सिर |
श्रृंगार | सिंगार |
सुभाग | सुहाग |
पत्र | पत्ता |
बालुका | बालू |
राक्षस | राछस |
व्याघ्र | बाघ |
भल्लूक | भालू |
शृगाल | सियार |
गंभीर | गहरा |
सूची | सुई |
चर्मकार | चमार |
लौहकार | लोहार |
कुम्भकार | कुम्हार |
पिप्पल | पीपल |
शुष्क | सुखा |
कर्पूर | कपूर |
आम्र | आम |
स्वर्ण | सोना |
कंदुक | गेंद |
कुब्ज | कुबड़ा |
श्वास | सांस |
लौह | लोहा |
श्रेष्ठी | सेठ |
प्रस्तर | पत्थर |
घोटक | घोडा |
बधिर | बहिर |
पृष्ठ | पीठ |
द्विगुणा | दुगुना |
नस्य | नस |
द्वादश | बारह |
गर्जन | गरज |
शत | सौ |
लक्ष | लाख |
कोटि | करोड़ |
श्यालक | साला |
एकादश | ग्यारह |
काष्ठ | काठ |
गर्जन | गरज |
सप्तशती | ससई |
ग्रंथि | गांठ |
हास्य | हँसी |
ताम्र | ताम्बा |
चतुष्पाद | चौपाया |
कार्य | काज |
युवा | जवान |
खट्वाट | खाट |
धर्म | धरम |
कदम्ब | कदम |
इष्टिका | ईंट |
चूर्ण | चूरन |
लेख के बारे में-
इस आर्टिकल में हमने पढ़ा कि तत्सम शब्द किसे कहते हैं? तथा तद्भव शब्द किसे कहते हैं और साथ ही हमने 120 तत्सम तद्भव शब्द लिस्ट भी देखा। इस आर्टिकल का PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें (तत्सम और तद्भव शब्द PDF)। इससे पहले शब्द विचार के अंतर्गत हम उपसर्ग–प्रत्यय, समास तथा विलोम शब्द आदि पढ़ चुके हैं। हिन्दी व्याकरण से जुडी लेख पढ़ते रहने के लिए हमें फॉलो कीजिये, इस लेख से जुड़े अपने विचार हमें कमेंट कीजिये।
I know this if off topic but I’m looking into starting my
own blog and was curious what all is required to get set up?
I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny?
I’m not very web smart so I’m not 100% positive.
Any suggestions or advice would be greatly appreciated.
Many thanks
Hi there i am kavin, its my first occasion to commenting anyplace,
when i read this article i thought i could also
make comment due to this good post.
Good Job Brother !
Loved Your Work I am also Working on a Hindi Science & Tech Blog @ https://www.irupat.in
Great blog here! Also your website loads up very fast! What host are you using?
Can I get your affiliate link to your host? I wish
my web site loaded up as fast as yours load.