प्रिय पाठक, स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इसमें हम पढेंगे कि दक्षिण भारत की गंगा किस नदी को कहा जाता है (Dakshin Bharat Ki Ganga) , इस आर्टिकल से पहले हम यह पढ़ चुके हैं कि भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा है।
जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा है, लेकिन गंगा उत्तर-भारत में उत्तराखण्ड के उत्तर-काशी जिला में गंगोत्री के समीप गोमुख से निकलती है, उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए, बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
लेकिन अगर आप नहीं जानते की दक्षिण भारत की गंगा कौन-सी नदी है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें–दक्षिण भारत में गोदावरी नदी को Dakshin Bharat Ki Ganga कहा जाता है–

Dakshin Bharat Ki Ganga (दक्षिण भारत की गंगा)
दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी तथा भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी गोदावरी नदी है, गोदावरी नदी की कुल लम्बाई 1465 कि।मी। है, यह महाराष्ट्र के नासिक जिले के समीप त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश होते हुये बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
1465 किमी (910 मील) की दूरी तय करते हुये यह नासिक, नांदेड, निज़ामाबाद और राजामुन्द्री जैसी अन्य शहरों के उपजाऊ भूमि को सिंचती है, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती, मनेर और सबरी आदि गोदावरी की मुख्य सहायक नदियाँ हैं।
गोदावरी का लगभग 50% भाग महराष्ट्र में है, जिसके बाद यह मध्य-प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, तथा आँध्रप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसके विशाल आकार तथा विस्तार के कारण ही इसे Dakshin Bharat Ki Ganga या वृद्ध गंगा भी कहते हैं।
नासिक में लगने वाला कुम्भ मेला गोदावरी नदी के तट पर ही लगता है। गोदावरी नदी पर बने बाँध का नाम कॉफरडैम बाँध है। पोलावरम और कालेश्वरम गोदावरी पर बनी मुख्य सिंचाई परियोजना हैं।
गोदावरी नदी से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य
- दक्षिण भारत की गंगा (Dakshin Bharat Ki Ganga) –गोदावरी नदी
- गोदावरी नदी की लम्बाई–1465 कि।मी। (910 मील)
- गोदावरी नदी का उद्गम-महाराष्ट्र के नासिक जिले के समीप त्र्यंबकेश्वर की पहाड़ी से
- मुहान–आन्ध्र प्रदेश के नरसापुरम के पास, बंगाल की खाड़ी में
- बाँध–कॉफरडैम
- सिंचती परियोजना-पोलावरम और कालेश्वरम
- दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी–गोदावरी नदी
- गोदावरी की सहायक नदियाँ-पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती, मनेर और सबरी आदि
FAQ (Frequently Asked Questions)
कौन-सी नदी दक्षिण भारत की गंगा कहलाती है?
गोदावरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा कहते हैं।
दक्षिण भारत की सबसे पवित्र नदी कौन-सी है?
दक्षिण भारत की गंगा कही जाने वाली गोदावरी नदी को दक्षिण भारत की सबसे पवित्र नदी भी कहा जाता है।
दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
गोदावरी
कॉफरडैम किस नदी पर बना है?
गोदावरी नदी पर
गोदावरी नदी की कुल लम्बाई कितनी है?
गोदावरी नदी भारत में लगभग 910 मील अर्थात 1465 कि.मी. तक प्रवाह करती है।
गोदावरी नदी का मुहाना कहाँ हैं?
गोदावरी आन्ध्र प्रदेश के नरसापुरम के पास, बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
गोदावरी की सहायक नदियाँ कौन-कौन सी हैं।
पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती, मनेर और सबरी आदि गोदावरी की मुख्य सहायक नदियाँ हैं।
भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
गोदावरी भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है।
भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी गोदावरी नदी है।
Conclusion
इस आर्टिकल में आपने दक्षिण भारत की गंगा (Dakshin Bharat Ki Ganga) के बारे में पढ़ा है। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी आवश्य समझ आई होगी, यदि आप गोदावरी नदी के बारे और कुछ जानते हैं तो कमेंट करें तथा गंगा नदी के बारे में विस्तार से पढने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।