नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इसमें हम पढेंगे की पदार्थ किसे कहते है (Padarth Kise Kahate Hain) साथ ही हम पदार्थ के प्रकार तथा मूल अवस्था के बारे में भी पढेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि पदार्थ किसे कहते है (Padarth Kise Kahate Hain)-
पदार्थ किसे कहते है? (Padarth Kise Kahate Hain)
भैतिक तथा रसायन विज्ञान के अनुसार ऐसी कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो जिसमे द्रव्यमान, तथा जडत्व होता है। पदार्थ कहलाता है। जैसे लोहा, लकड़ी, पत्थर, जल, दूध, तेल, हवा, हायड्रोजन, अमोनिया इत्यादि
पदार्थ बहुत छोटे-छोटे परमाणुओ से मिलकर बने होते है जिन्हे हम नग्न आखो से नहीं देख सकते। पदार्थ ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है अर्थात पदार्थ अविनाशी हैं।
इसे पदार्थ की अविनाशीता का नियम कहा जाता है किंतु पदार्थ और ऊर्जा का परस्पर परिवर्तन संभव है यह परिवर्तन आइंस्टीन की ऊर्जा समीकरण के अनुसार होता है। (E=mc²)
पदार्थ किसे कहते है – ऐसा अवयव है, जो स्थान घेरता है तथा जिसमे जडत्व अथवा द्रव्यमान होता है और साथ ही जिसमे गुरुत्व्कर्षण उत्पन्न करने का गुण होता है, पदार्थ कहलाता है।

पदार्थ के मूल लक्षण (Basic Properties of Matter)
पदार्थ स्थान घेरता है- सभी पदार्थ स्थान घेरती हैं। पदार्थ से बनी कोई वस्तु जितना स्थान घेरती है, उसे वस्तु का आयतन कहते हैं। अर्थात आयतन पदार्थ का एक मूल लक्षण है।
पदार्थ में जड़त्व होता है- किसी भी प्रकार के पदार्थ (ठोस, द्रव अथवा गैस) से बनी वस्तु पर कोई बाह्य बल लगाये बिना, वस्तु की विराम अथवा एक समान गति (uniform motion) की अवस्था में परिवर्तन नहीं किया जा सकता। पदार्थ की इस प्रवृत्ति को जड़त्व (Inertia) कहते हैं।
गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)- पदार्थ के किन्हीं भी दो कणों अथवा पिण्डों के बीच पारस्परिक आकर्षण का बल कार्य करता है, जिसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं। पदार्थ के किसी एक खण्ड द्वारा पदार्थ के किसी दूसरे खण्ड पर गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित करना पदार्थ का मूल लक्षण है।
पदार्थ की भौतिक अवस्थाएँ (Physical States of Matter)
पदार्थ की तीन मुख्य भौतिक अवस्थाएँ होती है।
- ठोस अवस्था (Solid State)
- द्रव अवस्था (Liquid State)
- गैस अवस्था (Gas State)
यह भी पढ़ें – प्रकाश किसे कहते हैं?
ठोस किसे कहते हैं? (What is Solid)
वे पदार्थ जिनका आयतन और आकर दोनों निश्चित होता है, तथा जिसमें पदार्थ के कणों के बीच अंतरा आणविक बल प्रबल होता है, ठोस कहलाता है। इसके कण बारीकी से भरे रहते हैं। जैसे-लोहा लकड़ी पत्थर इत्यादि।
द्रव किसे कहते हैं? (What is Liquid)
वे पदार्थ जिसमे आयतन निश्चित होता है परन्तु आकर निश्चित नहीं होता है तथा जिनके पदार्थ के कणों के बीच अंतराण्विक बल ठोसो की तुलना में कम होता है। द्रव कहलाता है।
इनके कण गतिमान होते हैं। इनको जिस आकृति में ढालना चाहे उसमें ढाल सकते हैं। इसकी संपीडयता भी कम होती है। द्रव का विसरण माध्यम होता है। जैसे-जल, दूध, तेल, पेट्रोल इत्यादि।
गैस किसे कहते हैं? (What is Gas)
वे पदार्थ जिसका आयतन तथा आकार दोनों निश्चित नहीं होता है। तथा जिनके पदार्थ के कणों के बीच अन्तराण्विक बल बहुत कम होता है। गैस कहलाता है।
इसके कण एक दूसरे से दूर-दूर होते हैं। तथा यह बहुत अधिक गतिमान होते हैं। गैस की संपीडता अधिक होती है गैस का विसरण अधिकतम होती है। जैसे-हवा, हायड्रोजन, नाइट्रोजन, अमोनिया गैस इत्यादि
यह भी पढ़ें – लेंस किसे कहते हैं?
पदार्थ की भौतिक अवस्था में परिवर्तन-
पदार्थ अपनी तीनों भौतिक अवस्थाओं में रह सकता है। आइये इसे एक उदाहरण के साथ समझते हैं। जैसे–बर्फ पदार्थ की ठोस अवस्था है और जब इसे गरम करते है तो इसके अणुओं की गतिज ऊर्जा में वृद्धि होती है और यह पिघलकर पदार्थ की द्रव अवस्था में आ जाता है।
तथा जब इसे उचित ताप पर गर्म करते हैं तो इसके अणुओं की गतिज ऊर्जा में अत्यधिक वृद्धि होती है फलतः इसके अणु अनियमित रूप से एक दुसरे से स्वतंत्र हो जाते है और यह द्रव अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।
गलनांक क्या होता है? (Melting Point)
वायुमण्डल के मानक दाब पर कोई पदार्थ, जिस निश्चित ताप पर ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे पदार्थ का गलनांक कहते हैं।
हिमांक किसे कहते हैं? (Freezing Point)
वायमुण्डल के मानक दाब पर कोई पदार्थ, जिस निश्चित ताप पर द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में परिवर्तित होता है। उसे पदार्थ का हिमांक कहते हैं।
क्वथनांक किसे कहते हैं? (Boiling Point)
वायुमण्डल के मानक दाब पर कोई पदार्थ जिस निश्चित ताप पर द्रव अवस्था से वाष्प अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे पदार्थ का क्वथनांक कहते हैं।
द्रवणांक क्या होता है? (Liquefaction Point)
वायुमण्डल के मानक दाब पर, कोई पदार्थ जिस निश्चित ताप पर वाष्प अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है, उसे पदार्थ का द्रवणांक कहते हैं।
वाष्पन किसे कहते हैं? (Evaporation)
यदि किसी बर्तन में कोई द्रव (जैसे जल) रखा हो तो उसके ऊपरी पृष्ठ से द्रव के अणु मुक्त होकर वायुमण्डल में जाते रहते हैं। यह क्रिया जो प्रत्येक ताप पर होती रहती है वाष्पन कहलाती है तथा इस प्रकार मुक्त हुए अणु पदार्थ को वाष्प कहते हैं।
संघनन किसे कहते हैं?(Condensation)
किसी पदार्थ की वाष्प के द्रव अवस्था में परिवर्तित होने की क्रिया को संघनन कहते हैं। किसी वाष्प को पर्याप्त रूप से ठंडा करने (ताप घटाने) अथवा बिना ठंडा किये ही वाष्प का दाब बढ़ाने से, उसे संघनित किया जा सकता है।
ऊर्ध्वपातन किसे कहते हैं? (Sublimation)
कुछ पदार्थ जैसे आयोडीन, कपूर, अमोनियम क्लोराइड या नौसादर आदि साधारण ताप पर ही ठोस अवस्था से (बिना द्रव बने) सीधे वाष्प अवस्था में परिवर्तित हो जाते है। इस क्रिया को ऊर्ध्वपातन कहते है।
पदार्थ से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण शब्दावली-
द्रव्यमान किसे कहते हैं? (Mass)
किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की वास्तविक मात्रा को उसका द्रव्यमान कहते हैं। किसी वस्तु का द्रव्यमान सदैव निश्चित होता है अर्थात् स्थान परिवर्तन के साथ इसका मान परिवर्तित नहीं होता है। इसे m द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
भार किसे कहते हैं? (Weight)
पृथ्वी अपने केन्द्र की ओर वस्तुओं को जिस बल द्वारा आकर्षित करती है, उसे भार कहते हैं। स्थान परिवर्तन के साथ इसका मान परिवर्तित होता जाता है। इसे w द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
आयतन किसे कहते हैं? (Volume)
किसी वस्तु द्वारा घेरा (Occupied) गया स्थान, उस वस्तु का आयतन (Volume) कहलाता है। इसे V द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
ऊर्जा क्या होता है? (Energy)
किसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं। प्रत्येक द्रव्य में ऊर्जा की एक निश्चित मात्रा होती है। ऊर्जा में न तो द्रव्यमान होता है और न ही इसकी कोई भौतिक अवस्था होती है। इसे E द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
पदार्थ किसे कहते है?
ऐसा अवयव है, जो स्थान घेरता है तथा जिसमे जडत्व अथवा द्रव्यमान होता है और साथ ही जिसमे गुरुत्व्कर्षण उत्पन्न करने का गुण होता है, पदार्थ कहलाता है।
ठोस पदार्थ किसे कहते है
वे पदार्थ जिनका आयतन और आकर दोनों निश्चित होता है, तथा जिसमें पदार्थ के कणों के बीच अंतरा आणविक बल प्रबल होता है, ठोस कहलाता है। इसके कण बारीकी से भरे रहते हैं। जैसे-लोहा लकड़ी पत्थर इत्यादि।
गैसीय पदार्थ किसे कहते है?
वे पदार्थ जिसका आयतन तथा आकार दोनों निश्चित नहीं होता है। तथा जिनके पदार्थ के कणों के बीच अन्तराण्विक बल बहुत कम होता है। गैस कहलाता है। इसके कण एक दूसरे से दूर-दूर होते हैं। तथा यह बहुत अधिक गतिमान होते हैं। गैस की संपीडता अधिक होती है गैस का विसरण अधिकतम होती है। जैसे-हवा, हायड्रोजन, नाइट्रोजन, अमोनिया गैस इत्यादि
द्रव पदार्थ किसे कहते है
वे पदार्थ जिसमे आयतन निश्चित होता है परन्तु आकर निश्चित नहीं होता है तथा जिनके पदार्थ के कणों के बीच अंतराण्विक बल ठोसो की तुलना में कम होता है। द्रव कहलाता है। इनके कण गतिमान होते हैं। इनको जिस आकृति में ढालना चाहे उसमें ढाल सकते हैं। इसकी संपीडयता भी कम होती है। द्रव का विसरण माध्यम होता है। जैसे-जल, दूध, तेल, पेट्रोल इत्यादि।
पदार्थ के प्रकार
पदार्थ की तीन मुख्य भौतिक अवस्थाएँ होती है।
ठोस अवस्था (Solid State)
द्रव अवस्था (Liquid State)
गैस अवस्था (Gas State)
Conclusion:
इस आर्टिकल में आपने पढ़ा की, पदार्थ किसे कहते है (Padarth Kise Kahate Hai), साथ ही आपने पदार्थ की भौतिक अवस्थाएँ (ठोस, द्रव और गैस) और पदार्थ की भौतिक अवस्था में परिवर्तन के बारे में पढ़ा। हमें उम्मीद है कि आपको यह आवश्य समझ आया होगा कि पदार्थ किसे कहते है?
इस लेख से सम्बधित किसी भी सवाल को आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ आवश्य साँझा करें।
the eNotes रिसर्च के बाद जानकारी उपलब्ध कराता है, इस बीच पोस्ट में कुछ गलत हो अथवा कुछ छुट गया हो तो कमेंट में अथवा [email protected] पर मेल करे।