पोषण किसे कहते हैं || Poshan Kise Kahate Hain

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इसमें हम पढ़ेंगे की पोषण किसे कहते हैं (Poshan Kise Kahate Hain) साथ ही हम पोषण के आधार पर जीवधारियों का वर्गीकरण भी पढेंगे, तो चलिए विस्तार से पढ़ते हैं कि पोषण किसे कहते हैं-

पोषण किसे कहते हैं (Poshan Kise Kahate Hain)

समस्त जीवधारियों को कार्य करने के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है और उर्जा की पूर्ति भोजन द्वारा होती है। सजीवों द्वारा ग्रहण किया जाने वाला भोजन सीधे शरीर में अवशोषित नहीं होता। इसमें सबसे पहले भोजन का पाचन (Digestion) होता है।

जिसके बाद भोजन वाहिनियों द्वारा जीवधारी के शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचती है। कोशिकाओं में संग्रहीत भोजन का जब कोशिकीय श्वसन द्वारा ऑक्सीकरण होता है तो ऊर्जा मुक्त होती है। जो कोशिकीय प्रक्रियाओं के संचालन में काम आती है और इन्हीं क्रिया से प्राप्त उर्जा पोषण कहलाता है।

पोषण किसे कहते हैं

पोषण विधि के आधार पर जीवधारियों का वर्गीकरण (Classification of Living Organism According to Nutrition Method)

पोषण विधि के आधार पर जीवधारियों को दो भागों में बाँटा गया है-

  • स्वपोषी (Autotrophs)
  • परपोषी (Heterotrophs)

स्वपोषी पोषण (Autotrophs Nutrition) –

ऐसे जीवधारी जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं स्वपोषी कहलाते हैं। समस्त हरे पादप स्वपोषी होते हैं।  स्वपोषी पोषण दो प्रकार के होते हैं-

प्रकाश संश्लेषण-

सभी हरे पादपो में पर्णहरिम (Chlorophyll) पाया जाता है। पर्णहरिम में प्रकाश ऊर्जा अवशोषित करने की क्षमता होती है। इसी ऊर्जा द्वारा हरे पादप भूमि से अवशोषित जल (H2O) तथा वायुमण्डल से प्राप्त कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) के रासायनिक संयोग द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ग्लूकोज (Glucose) का निर्माण करते हैं।

पोषण किसे कहते हैं - Poshan Kise Kahate Hain

इस क्रिया में ऑक्सीजन गैस (O2) मुक्त होती है। इस प्रकार भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) कहते हैं।

रसायनी संश्लेषण-

अपवाद के रूप में कुछ जीवाणु (Bacteria) पर्णहरिम के अभाव में भी कार्बन डाईऑक्साइड एवं जल के संयोजन से कार्बोहाइड्रेट (भोजन) का निर्माण करते हैं। इस क्रिया के लिए ऊर्जा कार्बनिक पदार्थों को ऑक्सीकृत करके प्राप्त करते हैं।

चूँकि जीवाणु भोजन बनाने की क्रिया में प्रकाश ऊर्जा की जगह रासायनिक ऊर्जा (Chemical energy) का प्रयोग करते हैं, इसलिए इस क्रिया को रसायनी संश्लेषण (Chemosynthesis) कहते हैं।

नोट-युग्लीना (Euglena) नामक जंतु भी स्वपोषी होते हैं। इसकी कोशिका में पर्णहरिम पाया जाता है। अतः यह भी पौधों की भाँति प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते है।

परपोषी पोषण (Heterotrophs Nutrition)

जिन जंतुओं तथा वनस्पतियों में क्लोरोफिल नहीं पाया जाता वे परपोषी या विषमपोषी कहलाते है, दरसल ये क्लोरोफिल के आभाव में अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते ये अपना भोजन हरे पादपों तथा अन्य जीवो से प्राप्त करते हैं।

अतः हम कह सकते हैं कि ऐसे जीवधारी जो अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते, जो भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर होते हैं, परपोषी कहालते हैं, वनस्पतियाँ ही इनके भोजन का मुख्य श्रोत है। नीचे कुछ महत्त्वपूर्ण परपोषी पोषण के प्रकार का उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?

मृतजीवी पोषण किसे कहते हैं? (Saprophytes)

इसमें जीव मृत जंतुओं एवं पादपों के शरीर से अपना भोजन, अपने शरीर की सतह से, घुलित कार्बनिक पदार्थों के रूप में अवशोषित करते हैं। ऐसे जीवों को मृतजीवी या अपघटक भी कहते हैं, पोषण की इस विधि को मृतोपजीविता कहते हैं।

ये अपना भोजन सड़े-गले पत्तों, पौधों व क्षय होते कार्बनिक पदार्थों से ग्रहण करते हैं। सड़ी-गली पत्तियों के ढेर पर कुकुरमुत्ता (साँप की छत्री, मशरूम), डबलरोटी या अचार पर उगती फफूंदी, दही में उपस्थित जीवाणु, आदि सभी मृतोपजीवी हैं।

परजीवी पोषण किसे कहते हैं? (Parasites)

वे जीवधारी जो अपना पोषण दुसरे जीवधारी से प्राप्त करते हैं, उन्हें परजीवी कहते हैं। अर्थात इस प्रकार के पोषण में जीव दूसरे प्राणी के संपर्क में रहकर, उनसे अपना भोजन प्राप्त करता हैं।

भोजन प्राप्त करने वाले जीव परजीवी एवं जिनके शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं, उन्हें पोषी कहते हैं। मलेरिया परजीवी, प्लाज्मोडियम (Plasmodium) , एंटअमीबा हिस्टोलीटिका तथा टेपवर्म व अमरबेल इत्यादि परजीवियों के कुछ उदाहरण हैं।

FAQ :

पोषण किसे कहते हैं

जीवो द्वारा भोजन तथा अन्य खाद्य पदार्थों के पाचन के पश्चात प्राप्त उर्जा पोषण कहलाता है।

पोषण कितने प्रकार के होते हैं?

पोषण विधि के आधार पर जीवधारियों को दो भागों में बाँटा गया है- स्वपोषी पोषण (Autotrophs) और परपोषी पोषण (Heterotrophs)

Conclusion & Disclaimer:

इस आर्टिकल में आपने पढ़ा कि पोषण किसे कहते हैं (Poshan Kise Kahate Hain) , हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी आवश्य समझ आयी होगी, इस लेख के बारे में अपने विचार आवश्य कमेंट करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए the eNotes को टेलीग्राम पर फॉलो करें।

the eNotes रिसर्च के बाद जानकारी उपलब्ध कराता है, इस बीच पोस्ट पब्लिश करने में अगर कोई पॉइंट छुट गया हो, अथवा स्पेल्लिंग मिस्टेक हो, या फिर आप किसी अन्य प्रश्न का उत्तर ढूढ़ रहें है तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें, अथवा हमें [email protected] पर मेल करें।

Leave a Comment