प्रिय पाठक, स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इसमें हम जानेंगे कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे (Bharat Ke Pratham Pradhan Mantri Kaun The) , इससे पहले हम भारत के राज्य तथा उनके राजधानियों के नाम पढ़ चुके हैं-
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु थे, जो लगातार 3 बार (15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक) भारत के प्रधानमंत्री रहे। दरसल सन् 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद जब कांग्रेस में भावी प्रधानमंत्री के लिए चुनाव हुआ तो सबसे ज्यादा वोट सरदार पटेल तथा आचार्य कृपलानी को मिले।
लेकिन महात्मा गाँधी ने जवाहर लाल नेहरु को अपना राजनीतिक वारिस या उत्तराधिकारी मान चुके थे, अतः गांधीजी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।
यह भी पढ़ें – डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय
Bharat Ke Pratham Pradhan Mantri Kaun the
जिसके बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के बाद सन 1952 में पहली बार लोक सभा चुनाव का आयोजन हुआ, 489 सीटो पर हुए इस चुनाव में 364 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल किया और फिर दूसरी बार जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रधानमंत्री बने।
सन 1952 में जीत हासिल करने के बाद, सन 1957 में जब दूसरी बार 494 सीटों पर लोक सभा चुनाव हुए तो कांग्रेस के 490 उम्मीदवारों में से 371 उम्मेदवार ने जीत हासिल की तो फिर तीसरी बार भी जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रधानमंत्री पद पर बने रहें और सन 1962 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।
सन 1662 में 494 सीटों पर स्वतंत्र भारत का तीसरा लोकसभा चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस ने 361 सीटों पर जीत हासिल की, इस बार भी जवाहर लाल नेहरु ही भारत के प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हुए, जिसके बाद 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के दुसरे प्रधानमंत्री बने।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
भारत के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु थे।
भारत में पहली बार लोक सभा चुनाव १९५२ में आयोजित हुआ था।
भारत में पहली बार 489 सीटों पर चुनाव हुए थे।