प्रिय पाठक, स्वागत है आपका the eNotes के एक नए आर्टिकल में, इसमें हम भारत की 5 सबसे बड़ी नदी तथा भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है (Bharat ki sabse badi nadi kaun si hai) के बार में जानेंगे, तो चलिए विस्तार से पढ़ते हैं कि Bharat Ki Sabse Badi Nadi Kaun Si Hai-
भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है (Bharat Ki Sabse Badi Nadi Kaun Si Hai)
नदी धरती पर प्रवाहित एक जलधारा है, जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है जो गुरुत्वाकर्षण के पृथ्वी के उपरी भाग / पहाड़ों से बहती हुई नीचले भाग तक किसी सागर अथवा झील में गिरती है। भारत में सभी नदियों को चार समूहों में बांटा गया है, जिसमे हिमालय से निकलने वाली नदियाँ, दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ, तटवर्ती नदियाँ, तथा अंतर्देशीय नालों से द्रोणी क्षेत्र की नदियाँ आदि हैं।
भारत नदियों का देश है। यहाँ का भूमंडल अन्य देशों अलग माना जाता क्योंकि यहाँ पर चार-ऋतुएँ होती हैं और यहाँ का वायुमंडल कुछ ऐसा है कि देश के कई हिस्से से किसी न किसी नदी का उद्गम हुआ है, नदियों का उद्गम Glacier (हिमानी) से होता है। जब हम पृथ्वी पर होते हैं तो हमें सूर्य के साथ-साथ अन्य वस्तुओं का भी ऊष्मा मिलता है।
लेकिन जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाते हैं, तो वहाँ सिर्फ सूर्य कि गर्मी होती है, अतः तापमान कम होता रहता है, प्रत्येक 165 मीटर ऊँचा जाने पर 1 डिग्री तापमान कम हो जाता है, तापमान में कमी होने के कारण हवा की नमी पहाड़ों से टकराकर बर्फ बन जाती हैं और इन्हीं बर्फ के पहाड़ो को ग्लेसियर / बर्फ का पहाड़ कहते है। इन्ही बर्फ के पहाड़ो से जब बर्फ पिघलता है तो नदियों का उद्गम होता है।
भारत की प्रमुख नदियाँ और उनका उद्गम स्रोत-
- ब्रह्मपुत्र-ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कैलाश (पर्वतमाला) से होता है।
- गंगा-गंगा नदी का उद्गम स्थल गंगोत्री (उत्तराखंड) है।
- गोदावरी-गोदावरी नदी का उद्गम थ्रिअम्बक हिल्स (नासिक) है।
- कृष्णा-कृष्णा नदी का उद्गम स्थल महाबलेश्वर है।
- नर्मदा-नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है।
भारत की सबसे बड़ी नदी- गंगा (Ganga)
भारत की सबसे बड़ी नदी (Bharat Ki Sabse Badi Nadi Kaun Si Hai) की बात करें तो, गंगा भारत की सबसे बड़ी नदी है। इसकी लम्बाई 2525 किलोमीटर है, इसका उद्गम उत्तराखंड के उत्तर-काशी जिला में गंगोत्री के समीप गोमुख से माना जाता है।
लेकिन दरसल में गंगा कोई मुख्य नदी नहीं बल्कि कई नदियों का संगम है, उत्तराखंड में देवप्रयाग नामक स्थान पर जब अलकनंदा नदी में भागीरथी नदी में आकर मिलती है तो इसी संगम से आगे की नदी को गंगा नाम से जाना जाता है। गंगा नदी की कुल लम्बाई 2, 704 कि.मी. है, यह भारत, बांग्लादेश से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में हिन्द महासागर से मिलती है।
गंगा नदी से जुड़े रोचक तथ्य
- गंगा नदी की कुल लम्बाई 2704 कि.मी. है।
- भारत में गंगा 2071 कि॰मी॰ मैदानी भागों को सीचती है।
- यह बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन को भी सीचती है।
- गंगा नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते।
- नवम्बर, 2008 में भारत सरकार द्वारा इसे भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।
- गंगा नदी पर प्रयागराज और हल्दिया के बीच (1600 किलोमीटर) जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग भी घोषित किया गया है।
- गंगा नदी हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद से निकलती हैं।
- आगे चलकर गंगा नदी का और यमुना नदी का संगम उतर-प्रदेश के प्रयागराज नामक स्थान पर हुआ।
- महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, सरयू, यमुना, सोमनदी तथा महानंदा गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
- गंगा नदी पर निर्मित प्रमुख बाँध- फ़रक्का बाँध, टिहरी बाँध, तथा भीमगोडा बाँध हैं।
FAQ-
भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
गंगा भारत की सबसे बड़ी नदी है।
गंगा की लम्बाई कितनी है?
गंगा की कुल लम्बाई 2525 किलोमीटर (1569 मील) है।
गंगा किन-किन देशों से होकर गुजरती है?
गंगा भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरती है।
गंगा नदी कितने राज्य से होकर गुजरती है?
गंगा नदी भारत के पांच राज्यों (उत्तराखण्ड, उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल) से होकर गुजरती है।
गंगा नदी कहाँ से कहाँ तक जाती है?
गंगा नदी उत्तराखंड के उत्तर-काशी जिला से निकलती है और बांग्लादेश से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में हिन्द महासागर से मिलती है।
गंगा राष्ट्रीय नदी कब घोषित हुई?
नवम्बर, 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया है।
गंगा नदी कौन कौन से शहर से गुजरती है?
उत्तराखंड में गंगा हरिद्वार, ऋषिकेश, होते हुए उत्तर प्रदेश में कानपुर, इलाहबाद (प्रयागराज) के रास्ते बिहार में प्रवेश करती है, जहाँ यह पटना, भागलपुर, बरौनी होते हुए झारखण्ड के साहेबगंज और राजमहल से होते हुए पश्चिम-बंगाल में हल्दिया, जंगीपुर, श्रीरामपुर और टीटागढ़ होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जिसके बाद यह हिन्द महासागर में गिरती है।
गंगा नदी की गहराई कितना है?
गंगा की अधिकतम गहराई 33 मी. है।
गंगा नदी के किनारे सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
गंगा नदी के किनारे सबसे बड़ा शहर कानपुर है।
गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी हैं?
यमुना, गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी हैं।
गंगा नदी उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
गंगा उत्तर-प्रदेश के 27 जिलों से होकर गुजरती है।
गंगा नदी बिहार के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
गंगा नदी बिहार के 12 जिलों से होकर गुजरती है।

Conclusion
इस आर्टिकल में आपने पढ़ा कि, (भारत की सबसे बड़ी नदी) Bharat Ki Sabse Badi Nadi Kaun Si Hai। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी आवश्य समझ आयी होगी, इस लेख के बारे में अपने विचार आवश्य कमेंट करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए the eNotes के WhatsApp ब्रॉडकास्ट को सब्सक्राइब कीजिये।
Disclaimer
the eNotes रिसर्च के बाद जानकारी उपलब्ध कराता है, इस बीच पोस्ट पब्लिश करने में अगर कोई पॉइंट छुट गया हो, स्पेल्लिंग मिस्टेक हो, या फिर आप-आप कोई अन्य प्रश्न का उत्तर ढूढ़ रहें है तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएँ अथवा हमें [email protected] पर मेल करें और अन्य लोगों का पढने के लिए the eNotes को टेलीग्राम पर फॉलो करें अथवा नीचे दिए गये सोशल मीडिया पर जुड़े।