इनपुट प्रोसेस और आउटपुट उपकरण क्या हैं?

इनपुट प्रोसेस और आउटपुट उपकरण क्या हैं ?

इनपुट प्रोसेस और आउटपुट; यह शब्द तो सभी सुनते हैं, लेकिन बहुत से लोग इसे जानते तक नहीं। अगर आप कंप्यूटर का कोई भी कोर्स कर रहे हैं तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि इनपुट प्रोसेस और आउटपुट उपकरण क्या होते हैं, तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

इनपुट डिवाइस क्या है?

कंप्यूटर को जो भी सूचना या निर्देश दिया जाता है, उसे इनपुट कहते हैं। और सूचना या निर्देश देने में जो भी उपकरण हमारी मदद करते हैं, उन्हें इनपुट उपकरण कहते हैं। इनपुट उपकरण के उदाहरण-की-बोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक्रोफोन, वेब कैमरा, बार कोड रीडर, ऑप्टिकल मार्क रीडर, जॉयस्टिक आदि।

प्रोसेसिंग डिवाइस क्या है?

इनपुट डाटा पर प्रोसेस (कार्य) करना प्रोसेसिंग कहलाता है। कंप्यूटर में प्रोसेसिंग का कार्य CPU करता है।

आउटपुट डिवाइस क्या है?

प्रोसेसिंग के बाद प्राप्त रिजल्ट (डाटा) आउटपुट कहलाता है। और कंप्यूटर को रिजल्ट प्राप्त करने में जो भी उपकरण उनकी मदद करता है उसे आउटपुट उपकरण कहलाता है। आउटपुट उपकरण के उदाहरण-मानीटर, प्रिंटर स्पीकर, हैडफ़ोन आदि।

कंप्यूटर के अन्य उपकरण

कंप्यूटर पर कार्य करने के लिए मुख्य चार उपकरणों की आवश्यकता होती है, लेकिन इनके अलावां भी कुछ उपकरण होते हैं जो पर कार्य करना सरल बनाते हैं। जैसे-प्रिंटर, वेब कैमरा, जॉयस्टिक तथा हेडफ़ोन आदि।

इनपुट डिवाइस के उदाहरण –

माउस ( Mouse ) :-

माउस वास्तविक के चूहे जैसा दिखता है। इसका प्रयोग ऑब्जेक्ट को चुनने और दिशा निर्देश करने में किया जाता है। अधिकतर माउस में दो या तीन बटन होते हैं।

Left key, Right key और Scroll key

Left key का प्रयोग ऑब्जेक्ट को चुनने, तथा Right key का प्रयोग विकल्प के लिए तथा स्क्रॉल की का प्रयोग पेज को स्क्रॉल करने के लिए किया जाता है।

की-बोर्ड( Key board ) :-

कीबोर्ड टाइपराइटर की तरह दिखता है, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त कुंजी भी होते हैं। कीबोर्ड का प्रयोग कंप्यूटर टेक्स्ट टाइप करने या कमांड देने के लिए किया जाता है। अधिकांश कीबोर्ड में 104 बटन होते है, कुछ में इससे अधिक भी होते है। कीबोर्ड के कुंजी को मुख्य चार भागों में बांटा जाता है।

  • अल्फाबेटीक कुंजी
  • न्यूमेरिक कुंजी
  • फंक्शन कुंजी
  • कर्सर मूवमेंट कुंजी

इनके अलावा भी कीबोर्ड में कुछ कुंजी होते हैं जिन्हें कामन या स्पेशल कुंजी कहते हैं। जैसे

  • बैक स्पेस की           • शिफ्ट की
  • डिलेट की                • विंडोज की
  • एंटर की                  • कैप्स लॉक की
  • स्पेस बार की           • एस्केप
  • अल्टरनेट की          • टैब की
  • कंट्रोल की               • स्क्रॉल लॉक की

इनपुट-प्रोसेस और आउटपुट

स्कैनर:-

स्कैनर प्रिंटर की तरह दिखने वाला डिवाइस है, स्कैनर की मदद से हम हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदलते हैं।

आप पढ़ रहें हैं- इनपुट प्रोसेस और आउटपुट उपकरण क्या हैं?

माइक्रोफोन:-

यह ध्वनि तरंगो को ऑडियो सिगनल में बदलने का कार्य करता है। इसका प्रयोग कंप्यूटर पर बातचीत या साउंड रिकॉर्ड करने में किया जाता है।

इनपुट-प्रोसेस और आउटपुट

वेब कैम :-

वेब कैम की मदद से हम उन सारे मोमेंट को कैप्चर कर सकते हैं जिस पर वेब कैम को फोकस किया गया हो। वेब कैम एक ऐसी डिवाइस है जो मदद से हम कंप्यूटर पर विडियो चैट भी कर सकते हैं।
इनपुट उपकरण - वेब कैमरा

बार कोड रीडर :-

यह डिवाइस भी स्कैनर की तरह होता है, यह भी स्कैनिंग का ही काम करता है, लेकिन यह केवल विशेष प्रकार के बने चित्र (बार कोड) को ही स्कैन करता है।इनपुट उपकरण - बार कोड रीडर

ऑप्टिकल मार्क रीडर:-

यह डिवाइस भी स्कैनिंग का ही कार्य करता है, लेकिन यह पेंसिल या पेन द्वारा बनाये गए ऑप्टिकल मार्क को ही स्कैन करता है।

जॉयस्टिक:-

यह कार के गियर की तरह दिखने वाला एक इनपुट डिवाइस है, जो कंप्यूटर पर गेम कण्ट्रोल करने में काम आता है।

इनपुट उपकरण - जॉयस्टिक

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण –

मॉनीटर:-

यह एक (VDU) विजुअल डिस्प्ले यूनिट होता है, यह टेलीविजन की तरह दिखने वाला एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर पर हो रहे कार्यों को प्रदर्शित करता है।आउटपुट उपकरण - मॉनिटर

प्रिंटर:-

प्रिंटर सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलने वाला एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर के डाटा को छापने का कार्य करता है ।

आउटपुट उपकरण - प्रिंटर

स्पीकर :-

यह ऑडियो सिगनल को ध्वनि तरंग में बदलने वाला एक ऐसा आउटपुट डिवाइस है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर पर ऑडियो को सुन सकते हैं ।आउटपुट उपकरण - स्पीकर

हैडफ़ोन :-

हैडफ़ोन भी स्पीकर की तरह कार्य करता हैं, लेकिन इसका प्रयोग ऑडियो को अकले सुनने में किया जाता है ।इनपुट और आउटपुट - हेड फोन

लेख के बारे में- आज हमने इनपुट प्रोसेस और आउटपुट उपकरण उपकरण तथा इनके प्रयोगों के बारे में जाना है, इस लेख को सावधानी पूर्वक लिखा गया, भीर भी अगर आप कोई त्रुटी पाते हैं तो हमें ईमेल या कमेंट कर जरुर बताएँ। अगर आप कंप्यूटर कोर्स करते हैं और कंप्यूटर नोट्स चाहते हैं तो हमें टेलीग्राम पर फॉलो करें।

Leave a Comment