प्रिय पाठक, पिछले आर्टिकल में आपने पढ़ा था कि स्वर किसे कहते हैं? इस आर्टिकल में हम स्वर के भेद अर्थात हम पढेंगे की स्वर के कितने भेद होते हैं (Sawar Ke Kitne Bhed Hote Hain) , दोस्तों अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप Lucents Publication का Samanya Hindi किताब ले सकते हैं।

स्वर के कितने भेद होते हैं। Sawar Ke Kitne Bhed Hote Hain
स्वर-जिन वर्णों को बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोला जाता है उन्हें स्वर कहते हैं। स्वरों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता है। हिंदी भाषा में ग्यारह (11) स्वर होते हैं, जिन्हें स्वरमाला भी कहते हैं-अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
जैसा की आप सभी जानते हैं कि हिन्दी भाषा में स्वरों की संख्या 11 होती है जो निम्नलिखित है- (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ) इन्ही 11 स्वरों के उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर स्वर के तीन भेद होते हैं
- ह्रस्व स्वर
- दीर्घ स्वर
- प्लुत स्वर

ह्रस्व स्वर किसे कहते हैं
जिन स्वरों के उच्चारण में सबसे कम समय लगता है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं। इन्हें मूल स्वर भी कहा जाता है। ये चार होते हैं-
अ, इ, उ तथा ऋ
दीर्घ स्वर-स्वर किसे कहते हैं
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से दोगुना समय लगता है, उन्हें वीर्घ स्वर कहते हैं। दीर्घ स्वर को संख्या सात होती हैं-
आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ तथा औ
प्लुत स्वर-स्वर किसे कहते हैं
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तीन गुना समय लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं। इसका चिह्न (ऽ) है, इसका प्रयोग प्रायः पुकारने, रोने या जोर-से गाते समय किया जाता है; जैसे-ओऽम, आऽऽ आदि।
Conclusion:
इस आर्टिकल में आपने पढ़ा कि Sawar Ke Kitne Bhed Hote Hain हमें उम्मीद है कि आपको यह आवश्य समझ आया होगा की स्वर के कितने भेद होते हैं, इस लेख के बारे में अपने विचार आवश्य कमेंट करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए the eNotes के WhatsApp ब्रॉडकास्ट को सब्सक्राइब कीजिये।
Disclaimer
the eNotes रिसर्च के बाद जानकारी उपलब्ध कराता है, इस बीच पोस्ट पब्लिश करने में अगर कोई पॉइंट छुट गया हो, स्पेल्लिंग मिस्टेक हो, या फिर आप-आप कोई अन्य प्रश्न का उत्तर ढूढ़ रहें है तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएँ अथवा हमें [email protected] com पर मेल करें और अन्य लोगों का पढने के लिए the eNotes को टेलीग्राम पर फॉलो करें अथवा नीचे दिए गये सोशल मीडिया पर जुड़े।
Follow us on –
Whatsapp – https://wa.link/k3chge
FB Group – https://www.facebook.com/groups/1286996975046091/
FB Page – https://www.facebook.com/theeNotesOfficial
Youtube – https://www.youtube.com/channel/UCyiAHargB9UZz4tTzAAyeNA
Instagram – https://www.instagram.com/theenotes/
Share Chat – https://sharechat.com/profile/theenotes