राज्य किसे कहते हैं?
भारत में शासन के लिये द्वितीय स्तर (राष्ट्र के नीचे) की इकाई को प्रदेश या प्रांत कहा जाता है। इस शब्द का चलन भारत के आंग्लकृत एकीकरण के बाद (अतएव स्वतंत्र भारत में भी) हुआ। हालाँकि संविधान व अन्य शासकीय पत्रों में “राज्य” शब्द ज्यादा प्रयुक्त होता है। यह शब्द कई राज्यों के नामों में भी जुड़ा हुआ है। उदाहरणतया मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश आदि।
भारत के राज्य और उनकी राजधानियां
राज्य | राजधानियां |
---|---|
आंध्र प्रदेश | अमरावती/हैदराबाद/कुर्नूल |
अरुणाचल प्रदेश | इटानगर |
असम | दिसपुर |
बिहार | पटना |
छत्तीसगढ़ | रायपुर |
गोवा | पणजी |
गुजरात | गांधीनगर |
हरियाणा | चंडीगढ़ |
हिमाचल प्रदेश | शिमला |
जम्मू-कश्मीर | जम्मू और श्रीनगर |
झारखंड | रांची |
कर्नाटक | बेंगलुरु |
उड़ीसा | भुवनेश्वर |
केरल | तिरुवनंतपुरम |
मध्य प्रदेश | भोपाल |
महाराष्ट्र | मुंबई |
मणिपुर | इंफाल |
मेघालय | शिलांग |
मिजोरम | आइजोल |
नागालैंड | कोहिमा |
पंजाब | चंडीगढ़ |
राजस्थान | जयपुर |
सिक्किम | गंगटोक |
तमिलनाडु | चेन्नई |
तेलंगाना | हैदराबाद |
त्रिपुरा | अगरतला |
उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
उत्तराखंड | देहरादून |
पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
केन्द्रशासित प्रदेश
केन्द्रशासित प्रदेश संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है।
05 Aug 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को ख़त्म होने के बाद भारत में कुल 9 केन्द्रशासित प्रदेश हो गए थे। जिसमे जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे से हटाकर दो नए केन्द्रशासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीमर और लद्दाख) बने, लेकिन 26 जनवरी 2020 से दादर नगर हवेली और दमन को एक में मिलाने के बाद वर्तमान भारत में 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
8 केन्द्रशासित प्रदेश और उनकी राजधानियां
राज्य | राजधानियां |
---|---|
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह | पोर्ट ब्लेयर |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | दमन |
पॉण्डिचेरी | पुडुचेरी |
लक्षद्वीप | कवरत्ती |
दिल्ली | नई दिल्ली |
जम्मू और कश्मीर | जम्मू और कश्मीर |
लद्दाख | लेह |